फ्लैट में रहने वालों की बढ़ी टेंशन, 90% तक महंगा हुआ सोसाइटी मेंटेनेंस चार्ज
गुरुग्राम के सेक्टर 108 स्थित 'द वेस्टर्लीज़' टाउनशिप में पिछले दो वर्षों के दौरान कॉमन एरिया मेंटेनेंस (CAM) शुल्क ₹10 से बढ़कर ₹19/वर्ग गज कर दिया गया है। करीब 90% तक हुई बढ़ोतरी को लेकर निवासियों और डेवलपर के बीच विवाद छिड़ गया है। रहवासियों के मुताबिक, उन्हें बताया जाना चाहिए कि CAM का पैसा कहां खर्च हो रहा है।