inshorts

फेल ट्रांज़ैक्शन पर बैंक द्वारा लगाए गए शुल्क को कैसे चुनौती दें?

ग्राहक फेल ट्रांज़ैक्शन/दो बार काटे गए बैंक शुल्क को चुनौती देने के लिए बैंक स्टेटमेंट/ट्रांज़ैक्शन रेफरेंस नंबर दिखा सकते हैं। इसके अलावा, ट्रांज़ैक्शन की रसीद/पेमेंट फेल होने का नोटिफिकेशन भी शिकायत में मददगार हो सकता है। बैंक का जवाब संतोषजनक न होने या 30-दिनों तक शिकायत का समाधान न होने पर ग्राहक RBI लोकपाल से शिकायत कर सकते हैं।