फील्डिंग कर रहे बाबर आजम का पाक फैन्स ने उड़ाया मज़ाक; कहा- 'तेरी टी20 में जगह नहीं बनती'

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरे टी20I मैच के दौरान बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का पाक फैन्स ने मज़ाक उड़ाया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में फैन्स कहते दिखे, "तेरी टी20 में जगह नहीं बनती...वापस लौट जा।" बाबर ने मौजूदा टी20I सीरीज़ के पहले 2 मैचों में 6-रन बनाए हैं।