फिलीपींस के गांव ने डेंगू से बचाव के लिए मच्छर ज़िंदा या मुर्दा लाने पर की इनाम की घोषणा

फिलीपींस के मांडलुयोंग के एडिशन हिल्स गांव में डेंगू से बचाव को लेकर मच्छर को ज़िंदा या मुर्दा लाने पर इनाम देने का एलान किया गया है। गांव के प्रधान के मुताबिक, प्रत्येक 5 मच्छर या मच्छर के लार्वा के बदले एक फिलीपींस पेसो का इनाम दिया जाएगा। एक फरवरी तक फिलीपींस में डेंगू के 28,234 मामले दर्ज किए गए।