फिलीपींस की संसद में बुधवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। 'रॉयटर्स' ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि अंदर मौजूद लोगों से जान बचाने के लिए छिपने को कहा गया। यह घटना उस समय हुई जब अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) द्वारा वांछित सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई थी। घटना के वीडियो सामने आए हैं।