फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टियोडोरो जूनियर ने दिल्ली डिफेंस डायलॉग में कहा कि भारत उनके सैन्य सैटेलाइट अधिग्रहण कार्यक्रम में अहम साझेदार हो सकता है। राष्ट्रपति मार्कोस ने आर्म्ड फोर्सेस के लिए यह कार्यक्रम शुरू करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिलीपींस यात्रा के दौरान इस रक्षा सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।