फिलीपींस में आया 6.9 तीव्रता का भूकंप, 27 लोगों की मौत से मचा हाहाकार

फिलीपींस में मंगलवार रात 6.9 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी वजह से कम से कम 27 लोगों की मौत जबकि 140 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। गौरतलब है, फिलीपींस दुनिया के सबसे अधिक आपदा संभावित देशों में से है और यह प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है।