फिलीपींस के दक्षिणी इलाके मिंडानाओ में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके चलते अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है और भूकंप के झटकों की संभावना जताई है। यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, भूकंप की गहराई 62 किलोमीटर (38.53 मील) थी। अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।