जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, फिलीपींस में शुक्रवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद दहशत में लोग अपने घरों से निकल कर भागने लगे। फिलहाल किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है, 10 अक्टूबर को फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी।