फिलीपींस में भूकंप से अबतक 69 लोगों की मौत, भारतीय दूतावास ने व्यक्त की संवेदना
फिलीपींस में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से कई इमारते ढह गईं और इस प्राकृतिक आपदा में अबतक 69 लोगों की मौत हो गई है। फिलीपींस में भारतीय दूतावास ने भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।