inshorts

फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति दे सकते हैं इस्तीफा: रिपोर्ट

मनीकंट्रोल के अनुसार, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट के ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति आने वाले सप्ताहाें में इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी में उनका एक दशक लंबा जुड़ाव खत्म हो जाएगा। बकौल रिपोर्ट, कृष्णमूर्ति के संभावित इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों के बीच फ्लिपकार्ट ने एक आपातकालीन टाउन हॉल मीटिंग बुलाई है।