फ्लिपकार्ट और मेटा बेच रहे थे प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी, लगा ₹10-10 लाख का जुर्माना
फ्लिपकार्ट और मेटा पर सेंट्रल कंज़्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ₹10-10 लाख का जुर्माना लगाया है। दोनों कंपनियों पर ज़रूरी लाइसेंस और कानूनी जानकारी दिए बिना वॉकी-टॉकी बेचने और उसका प्रचार करने का आरोप है। बकौल CCPA, फ्लिपकार्ट और फेसबुक मार्केटप्लेस पर वॉकी-टॉकी की लिस्टिंग में ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस की ज़रूरत और ETA सर्टिफिकेशन जैसी जानकारी नहीं दी गई थी।