फिल्मों की तरह बच्चों की अदला-बदली का केस नॉर्वे से आया सामने, करीब 60 साल बाद खुला राज़

नॉर्वे में फिल्मों की तरह बच्चों की अदला-बदली का मामला सामने आया है। 2021 में मोना नामक महिला द्वारा कराए गए डीएनए टेस्ट से उन्हें व लिंडा नामक महिला को पता चला कि उन्हें 1965 में जन्म के समय अस्पताल में एक-दूसरे के अभिभावकों को सौंपा गया था। दोनों ने अब प्रशासन पर केस कर माफीनामा और हर्जाना मांगा है।