inshorts

फिल्मों पर ट्रंप की 100% टैरिफ की घोषणा के बाद 5% तक गिरे प्राइम फोकस समेत ये शेयर

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा किए जाने के बाद मंगलवार को एंटरटेनमेंट कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज अभिनेता रणबीर कपूर समर्थित प्राइम फोकस के शेयर में 5% का लोवर सर्किट लगने के साथ पीवीआर आईनॉक्स के शेयर 3% गिरे जबकि निफ्टी मीडिया में भी 1.2% की गिरावट रही।