फिल्म '2 फास्ट 2 फ्यूरियस' में इस्तेमाल हुई गाड़ी होगी नीलाम, ₹5 करोड़ है अनुमानित कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म '2 फास्ट 2 फ्यूरियस' में इस्तेमाल होने वाली मित्सुबिशी लांसर इवो 7 कार नीलाम होने वाली है। यह कार फिल्म में मुख्य किरदार ब्रायन ओ'कोनोर यानी पॉल वॉकर की गाड़ी थी। इसे 28 नवंबर को पेरिस में नीलाम किया जाएगा व इसके ₹2-₹5 करोड़ में नीलाम होने का अनुमान है।

Load More