फिल्मी स्टाइल में बिहार में यूकेजी का छात्र हुआ अगवा, बस रुकवाकर बच्चे को उठा ले गए बदमाश
मधेपुरा (बिहार) में मंगलवार को फिल्मी स्टाइल में यूकेजी के छात्र का अपहरण कर लिया गया। किडनैपर्स ने स्कूल बस को बीच सड़क पर रुकवाया और ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल सटाकर बच्चे को अपने साथ ले गए। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय बस में 35 बच्चे थे। बच्चे के पिता को फिरौती को लेकर कोई फोन नहीं आया है।