फिल्म चले न चले, पॉपकॉर्न व कोल्ड ड्रिंक बेचकर PVR Inox ने कर डाली ₹2000 करोड़ की कमाई
मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर PVR Inox ने FY26 में पॉपकॉर्न और दूसरे F&B (फूड एंड बेवरेज) आइटम बेचकर ₹2,088 करोड़ कमाए जो कुल ₹6,743 करोड़ रेवेन्यू का 31% है। वहीं, टिकट बिक्री से ₹3,530 करोड़ और विज्ञापन से ₹464 करोड़ मिले हैं। कंपनी अब फूड बिज़नेस को सिनेमाघरों से बाहर QSR-मॉडल में बढ़ाने की तैयारी कर रही है जिससे कमाई बढ़ेगी।