फिल्म में हाथी पर बैठकर जिस पुल से गुज़रा था बच्चा, अब CM बनकर उसी का कराया पुनर्निर्माण

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में असम में एक ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "कई दशक पहले मैंने एक फिल्म में बच्चे का किरदार निभाया था...फिल्म के एक सीन में मैं एक पुल पर हाथी पर सवार था...अब उसी पुल का पुनर्निर्माण कर उसे जनता को समर्पित किया और फिर से हाथी की सवारी की।"