inshorts

फ्लोरिडा में 2026 में अब तक 20 दोषियों को दी गई मौत की सज़ा, बना नया रिकॉर्ड

फ्लोरिडा (अमेरिका) में गर्भवती महिला और उसके पति की हत्या के दोषी 71-वर्षीय एक शख्स को मौत की सज़ा दी गई है। यह राज्य में इस साल दिया गया 20वां मृत्युदंड है, जो एक साल में मौत की सज़ा दिए जाने का नया रिकॉर्ड है। अमेरिका के 2026 के कुल 38 मृत्युदंड में से आधे से अधिक फ्लोरिडा में दिए गए।