सऊदी अरब ने कहा है कि फिलिस्तीन को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता मिलने तक वह इज़रायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित नहीं करेगा। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा, "फिलिस्तीन को लेकर हमारा रुख अटल और अडिग है।" यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बयान 'गाज़ा पट्टी पर अमेरिका कब्ज़ा करेगा' के बाद आई है।