फिलिस्तीनियों के शव छत से फेंकते दिखे इज़रायली सैनिक

वेस्ट बैंक में इज़रायली सैनिकों द्वारा कथित तौर पर 3 फिलिस्तीनियों के शवों को छत से फेंकने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 3 सैनिक छत पर खड़े होकर शवों को छत के किनारे तक खींचते और फिर उन्हें नीचे फेंकते हुए दिख रहे हैं। इज़रायली डिफेंस फ़ोर्स (आईडीएफ) ने इसे एक गंभीर घटना बताया है।