कटक में बाराबती स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड का वनडे मैच फ्लडलाइट खराब होने के चलते थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। 6.1 ओवर में भारत का स्कोर 48/0 था तभी फ्लडलाइट बंद हो गई। इस बीच खिलाड़ियों ने मैदान छोड़ दिया था। मैच में इंग्लैंड ने भारत को 305 रनों का लक्ष्य दिया है।