फिशिंग से लेकर स्किमिंग तक; कौनसे 5 बैंकिंग फ्रॉड मिनटों में खाली कर सकते हैं आपका खाता?
डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड में साइबर ठग बैंकिंग जानकारी चुराकर खाते से पैसे निकाल लेते हैं। फिशिंग स्कैम, यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, कार्ड स्किमिंग और फर्ज़ी लोन/कैशबैक ऑफर्स इसके आम तरीके हैं। कार्ड स्किमिंग में ठग ATM या स्वाइप मशीन पर स्किमर लगाकर आपके कार्ड की जानकारी चुरा लेते हैं और बाद में नकली कार्ड बनाकर पैसे निकाल लेते हैं।