फैशन फोटोग्राफर्स बनकर 2 लोगों ने मॉडल बनना चाह रही लड़कियों की लीं न्यूड तस्वीरें, किया रेप
फोटोग्राफर तथागत घोष की टीम के सदस्य बनकर 2 लोगों ने मॉडल बनना चाह रहीं 2 लड़कियों का रेप किया और कोलकाता पुलिस ने एक को पकड़ लिया है। आरोपियों ने इन लड़कियों को फंसाने के लिए पहले नॉर्मल फोटोशूट किया और फिर मॉडलिंग में करियर खत्म करने की धमकी देकर न्यूड फोटोशूट किया। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया।