फास्टैग में बैलेंस के बाद भी अटक सकता है टोल भुगतान, जानिए कारण
जब आपका फास्टैग रजिस्टर नहीं होता तो इसके कारण अनावश्यक देरी और परेशानी होती है। इसके अलावा मशीन में खराबी से भी भुगतान अटक जाता है। विंडशील्ड पर टैग का गलत जगह लगा होना और एक से अधिक फास्टैग लगे होने से सिग्नल में रुकावट आती है। वहीं, धातु की विंडशील्ड वाले वाहनों में सिग्नल बाधित हो सकते हैं।