inshorts

फेस्टिव सीज़न में लोगों ने खूब लिया पर्सनल लोन, इस उम्र के लोगों ने मारी बाजी

इस फेस्टिव सीज़न के दौरान इंस्टेंट पर्सनल लोन बांटने में पिछले साल के मुकाबले 32% की बढ़ोतरी हुई है। पैसाबाजार की रिपोर्ट के मुताबिक, 36-45 साल की उम्र के लोगों ने सबसे ज्यादा लोन लिया और कुल लोन वितरण में उनकी हिस्सेदारी 40% रही। वहीं, 46-55 साल के लोगों के बीच लोन वितरण में सालाना 70% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।