फेस्टिव सीज़न में गाड़ी खरीदने का बना रहे हैं प्लान? चेक करें सस्ते कार लोन के रेट्स
फेस्टिव सीज़न में कार खरीदने वालों को कई बैंक 7.45% सालाना से कार लोन दे रहे हैं। ₹5-लाख के कार लोन पर कैनरा बैंक की शुरुआती ब्याज दर 7.45%, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 7.50%, इंडियन बैंक और इंडियन ओवरसीज़ बैंक की 7.55% है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और PNB में यह 7.60% से शुरू होती है।