फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा पर यूरोपियन कमीशन ने लगाया ₹7,100 करोड़ का जुर्माना
यूरोपियन कमीशन ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा पर €800 मिलियन (₹7,100 करोड़) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना विज्ञापन सेवा फेसबुक मार्केटप्लेस को फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर अनुचित तरीके अपनाने के लिए लगाया गया है जिनमें फेसबुक को फेसबुक मार्केटप्लेस से जोड़ना शामिल है जिससे सोशल मीडिया नेटवर्क के यूज़र्स तक विज्ञापन सेवा पहुंची।