कैलिफोर्निया (अमेरिका) स्थित अपने घर में फेसबुक-इंस्टाग्राम की कंपनी मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग और उनकी पत्नी बिना लाइसेंस वाला स्कूल चला रहे थे जिसे उन्होंने प्रशासन की सख्ती के बाद अगस्त-2025 में आखिरकार बंद कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 से संचालित स्कूल में 30-40 बच्चे पढ़ रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, ज़करबर्ग ने स्कूल को शिफ्ट कर दिया है।