सूरत (गुजरात) में एक शख्स की कथित तौर पर दूसरी मंज़िल से गिरकर मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बालकनी से फिसलने के बाद ग्रिल पर लटके शख्स को उसकी पत्नी ने दौड़कर पकड़ लिया था लेकिन वह ज़्यादा देर उसका हाथ नहीं थाम पाई। मृत शख्स ओडिशा का रहने वाला बताया जा रहा है।