inshorts

फिज़िक्सवाला का Q2 में मुनाफा 62% बढ़ा, रेवेन्यू में भी आया उछाल

शेयर मार्केट में हाल ही में लिस्ट होने वाली फिज़िक्सवाला ने सितंबर तिमाही के नतीजों का एलान किया है। फिज़िक्सवाला का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 62% बढ़कर ₹72.3 करोड़ हो गया जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹44.5 करोड़ था जबकि कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹1051 करोड़ पहुंचा। कंपनी का मार्केट कैप ₹39.62 हज़ार करोड़ है।