फटी बैगी ग्रीन कैप पहने स्टीव स्मिथ की तस्वीर हुई वायरल, उन्होंने चूहों को ठहराया ज़िम्मेदार
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ की एक हालिया तस्वीर वायरल हुई है जिसमें वह फटी बैगी ग्रीन कैप पहने दिख रहे हैं। कैप के फटने की वजह बताते हुए स्मिथ ने कहा, "मैंने गॉल (श्रीलंका) में इसे रात भर के लिए चेंजिंग रूम में छोड़ दिया था...और मुझे लगता है कि चूहों ने इसे कुतर दिया था।"