फडणवीस की पत्नी के खिलाफ महिला ने फेसबुक पर की अपमानजनक टिप्पणी, हुई अरेस्ट

महाराष्ट्र पुलिस की साइबर टीम ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक पर उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में ठाणे से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी और आईटी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। महिला ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्ज़ी प्रोफाइल का इस्तेमाल किया था।