फर्ज़ी IAS अफसर बताकर यूपी पुलिस ने जिस शख्स को किया अरेस्ट वह निकला 'असली अधिकारी'
मेरठ (यूपी) पुलिस ने बीते दिनों फर्ज़ी आईएएस अधिकारी बताकर राहुल कौशिक नामक शख्स को गिरफ्तार किया था। कौशिक ने अपना पहचान-पत्र/प्रमाण-पत्र/अखबारों की कटिंग आदि दिखाकर 2008 में यूपीएससी परीक्षा पास कर इंडियन पोस्टल सर्विस (आईपीएस) में चयनित होने का दावा किया है। बकौल परिजन, कौशिक को 2019 में सेवा से बर्खास्त किया गया जिसका मामला सीएटी में लंबित है।