क्यूआर कोड के ज़रिए बढ़ते यूपीआई स्कैम से ठग लोगों को पैसे भेजने के बहाने फंसाते हैं। वे खरीदार या किसी अन्य रूप में संपर्क कर क्यूआर कोड स्कैन करवाते हैं और यूपीआई पिन डलवाकर खाते से पैसे काट लेते हैं। याद रखें, पैसे पाने के लिए पिन की ज़रूरत नहीं होती। पेमेंट करते समय हमेशा रिसीवर का नाम जांचें।