फरीदाबाद के सेक्टर-89 में एक महिला को स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने पर सोसाइटी के लोगों ने पीटा। युवक ने 5 थप्पड़ मारे, कपड़े फाड़े और अश्लील हरकत की। महिला ने 28 नवंबर को BPTP थाने में राजीव पंवार समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।