फरीदाबाद (हरियाणा) में एक शख्स ने शनिवार को पत्नी के कमरे की खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी जिसमें 10 वर्षीय बेटा बुरी तरह झुलस गया। पड़ोसियों ने आग बुझाकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक है। पत्नी से विवाद को वारदात की वजह बताया जा रहा है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।