फरीदाबाद में नाले में गिरी तेज़ रफ्तार कार, 3 लोगों की डूबने से हुई मौत व एक बहा
फरीदाबाद (हरियाणा) में गुरुवार रात तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खुले गोंछी नाले में गिर गई जिससे उसमें सवार 3 युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि युवकों का एक साथी पानी में बह गया है। मृतकों की शिनाख्त पवन मौर्य, अमित झा और गौरव रावत के रूप में हुई है।