फरीदाबाद में विस्फोटक और हथियारों के साथ पकड़े गए डॉक्टर तक पुलिस कैसे पहुंची?
फरीदाबाद में डॉ. मुज़म्मिल की गिरफ्तारी सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ. आदिल राथर की निशानदेही पर हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगे थे जिसमें दुकानदारों को जांच एजेंसियों का सहयोग न करने की चेतावनी दी गई थी। ऐसा ही पोस्टर सहारनपुर (यूपी) में मिला। जांच के बाद पुलिस डॉ. आदिल तक पहुंची थी।