फरीदाबाद हो सकता है दिल्ली धमाके का 'कंट्रोल सेंटर', बदरपुर से डॉ. उमर ने ली थी एंट्री: रिपोर्ट
लाल किले (दिल्ली) के पास धमाके का आरोपी डॉक्टर उमर मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, फरीदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत उमर बदरपुर से चांदनी चौक पहुंचा था। जिस कार में ब्लास्ट हुआ, वह भी सीसीटीवी फुटेज में बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री करते दिखी है इसीलिए शक है कि उमर ही कार में बैठा था।