inshorts

फर्स्ट AC में सफर कर रहे परिवार ने ट्रेन से चुराई रेलवे की बेडशीट, रंगे हाथ पकड़ा गया

पुरी-नई दिल्ली के बीच चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर करने वाले एक परिवार पर रेलवे की चादर और तौलिया चुराने का आरोप लगा है। टीटीई और रेलवे स्टाफ ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में महिला बैग से चादर निकालती दिख रही है जबकि 2 शख्स बहस करते दिख रहे हैं।