फर्स्ट-कज़न से शादी के फायदे बताने वाले ब्लॉग को UK के NHS ने विरोध के बाद हटाया
यूके की नैशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने भारी विरोध के बाद अपने एक ब्लॉग को हटा लिया है जिसमें फर्स्ट-कज़न से शादी के फायदे गिनाए गए थे। ब्लॉग में कहा गया था कि ऐसी शादी से पारिवारिक सपोर्ट बढ़ता है और आर्थिक फायदे भी होते हैं। हालांकि इससे आनुवांशिक बीमारियां बढ़ने का खतरा भी बताया गया था।