'द स्टेट ऑफ बिज़नेस कॉलिंग-2026' रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 79% लोग अनजान नंबरों से आने वाली बिज़नेस कॉल का जवाब नहीं देते हैं। बकौल रिपोर्ट, इसकी वजह स्पैम/फर्ज़ी कॉल हैं जिनसे लोगों का भरोसा काफी हद कम होता जा रहा है। इसके बावजूद 76% लोग ईमेल, SMS और चैट की तुलना में वॉयस कॉल को प्राथमिकता देते हैं।