फरवरी में गर्मी ने पिछले 125-वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है और 1901 से देश में तापमान रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से यह सबसे गर्म फरवरी रहा। मौसम विभाग ने कहा, "फरवरी में औसत तापमान 22.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.34 डिग्री सेल्सियस अधिक है।" विभाग ने मार्च-मई तक ज़्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई।