बर्फबारी देखने के शौकीन लोग फरवरी में अपने पार्टनर या परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग घूमने जा सकते हैं जहां बर्फबारी का सुंदर नज़ारा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुफरी, नारकंडा, सोलंग घाटी जा सकते हैं जहां की ठंडी हवाएं और बर्फीले पहाड़ यात्रा को आनंददायक बना देंगे।