नैशनल स्टैटिकल ऑफिस के मुताबिक, केरल में फरवरी में खुदरा महंगाई दर सबसे अधिक 7.3% जबकि तेलंगाना में महंगाई दर सबसे कम 1.3% रही। कर्नाटक में महंगाई दर 4.5%, बिहार में 4.5% व जम्मू-कश्मीर में 4.3 % रही। बकौल रिपोर्ट, 22 राज्यों में से 13 राज्यों में महंगाई दर भारतीय रिज़र्व बैंक के 4% के टारगेट से कम थी।