सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में भारत में खाद्य तेलों का आयात 4 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया जिसका कारण सोया तेल और सूरजमुखी तेल के आयात में गिरावट थी। सोया तेल का आयात 36% घटकर 2,83,737 मीट्रिक टन जबकि सूरजमुखी तेल का आयात 20.8% घटकर 2,28,275 मीट्रिक टन हो गया है।