फरवरी 2022 में ₹1.33 लाख करोड़ रहा जीएसटी कलेक्शन, 5वीं बार ₹1.30 लाख करोड़ से अधिक

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि फरवरी 2022 में ₹1,33,026 करोड़ जीएसटी कलेक्शन किया गया जो कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 18% अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, पांचवीं बार जीएसटी कलेक्शन ₹1.30 लाख करोड़ से ज़्यादा हुआ है। इससे पहले जनवरी-2022 में सबसे अधिक ₹1,40,986 करोड़ जीएसटी संग्रह हुआ था।