आईसीसी ने फरवरी के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों की घोषणा की है और महिला व पुरुष श्रेणी में 3 भारतीय शामिल हैं। श्रीलंका के खिलाफ हालिया टी20I सीरीज़ में 3 नाबाद अर्धशतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर पुरुष श्रेणी में जबकि वीमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों में मिताली राज और दीप्ति शर्मा शामिल हैं।