फरार या भगोड़ा घोषित अपराधी अग्रिम ज़मानत का हकदार नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में पटना हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि फरार या भगोड़ा घोषित अपराधी अग्रिम ज़मानत का हकदार नहीं है। 2 जजों की बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 82 व 83 के तहत कार्यवाही की अनदेखी कर आरोपी को अग्रिम ज़मानत देने में गलती की।